फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 3400 करोड़ रुपये से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था और बदहाल सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएमडीए कराएगा कार्य, छह रेनीवेल से मिलेगी पेयजल संकट से राहत, शहर की मुख्य सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट में फरीदाबाद को कई बड़ी सौगातें दी हैं। वर्षों से बदहाल पड़ी सड़कों और पेयजल आपूर्ति को सुधारने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को 3400 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जलापूर्ति दुरुस्त करने के लिए शहर में छह रेनीवेल बनाए जाएंगे। अगले वर्षों में इस बजट से शहर की मुख्य सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा। इसके अलावा कई वर्षों से प्रतीक्षारत शहर को दो बड़े सभागार भी मिले हैं। इसके अलावा स्पीड क्लाइंबिंग और 12000 किसानों को ऋण माफी मिली है।
पांच साल में 450 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य
फरीदाबाद में पेयजल की समस्या वर्षों से बनी हुई है। मास्टर प्लान-2031 के अनुसार शहर में करीब 450 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता है। इसके एवज में शहरवासियों को 300 एमएलडी पेयजल ही उपलब्ध हो पा रहा है। कई काॅलोनियों में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में मनोहर सरकार ने उनकी दुविधा दूर करते हुए पेयजल के लिए बड़ा बजट दिया है। एफएमडीए की ओर से 12 नए रैनीवेल का निर्माण कराया जाना है। पहले चरण में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 6 रेनीवेल यमुना किनारे बनाए जाएंगे। वर्ष 2031 के लिए जल आपूर्ति को 450 एमएलडी से बढ़ाकर 700 एमएलडी करने की भी योजना है।
विज्ञापन

निगम बनाएगा भारत मंडपम की तर्ज पर दो सभागार
शहर में वर्तमान समय में अभी कोई बड़ा सभागार नहीं है। निगम अधिकारियों ने दिल्ली में भारत मंडपम की तर्ज पर फरीदाबाद मंडपम बनाने की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने शहर में दो सभागार बनाने की घोषणा बजट सत्र में की है। फरीदाबाद मंडपम पुराने नगर निगम सभागार के पास बनाने की योजना है। यहां निगम की करीब चार एकड़ से अधिक की जमीन है। पुराना निगम सभागार पांच वर्ष पहले जर्जर घोषित हो चुका है। प्रस्तावित फरीदाबाद मंडपम के अंदर ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, प्रदर्शनी हॉल, कांफ्रेंस हॉल के अलावा कुछ कॉमर्शियल साइट्स, आफिस आदि बनाने की योजना है। इस पर करीब दो से ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में सड़कों की व्यवस्था बेहद खराब है, ऐसे में बजट में इसका ध्यान रखा गया है, उम्मीद है कि आगामी दिनों में शहर की टूटी सड़कों की मरम्मत होगी।

- जितेंद्र भल्ला, ग्रेटर फरीदाबाद
-
शहर में पेयजल सीवरेज की दशा बहुत खराब है, बजट में बुनियादी सुविधाओं पर भारी रकम खर्च किए जाने की बात कही गई है, इससे हमें समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
- पंकज गोयल, ग्रेटर फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें