फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अधिवक्ता की हत्या से जिला बार एसोसिएशन में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिले वकील, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-64 स्थित साहूपुरा मोड़ पर कंपनी के एचआर मैनेजर लक्ष्मण भारद्वाज की हत्या के मामले को लेकर जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के अधिवक्ताओं में रोष है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विवेक रावत, बॉबी सहित कई अधिवक्ता साहुपुरा गांव स्थित मृतक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करवाने और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने भी परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में फरीदाबाद बार एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। बताया गया कि पांच अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे सेक्टर-64, साहुपुरा मोड़ पर वारदात हुई थी। आरोप है कि करीब 10-12 लोगों ने मिलकर अधिवक्ता लक्ष्मण भारद्वाज पर हमला किया, जिसमें उनकी हत्या हो गई। घटना के बाद से अधिवक्ताओं में रोष है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि मृतक अधिवक्ता भी थे। इस वजह से अधिवक्ताओं का उनके साथ जुड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें