फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों को रिक्शा वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बुधवार को सफाई कर्मचारियों को रिक्शा वितरित किए। इन रिक्शों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा उठाने और सफाई कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ मेन बाजार में दुकानदारों को डस्टबिन भी वितरित किए। उन्होंने दुकानदारों और आमजन से अपील की कि वे बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। विधायक ने कहा कि स्वच्छ को शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं है। इसमें दुकानदारों और आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने से सफाई कार्य में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें