फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडवेज बसों में अधिक किराया वसूलने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीकरी, बघौल,कैली गांव तक जाने पर बल्लभगढ़ तक का किराया वसूला जा रहा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल से बल्लभगढ़ और फरीदाबाद तक चलने वाली रोडवेज बसों में किराया वसूली को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के अनुसार सीकरी, बघौल,कैली गांव तक जाने पर उनसे बल्लभगढ़ तक का पूरा किराया लिया जा रहा है, जबकि इन स्टॉप के लिए निर्धारित किराया इससे कम है।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बस में चढ़ते समय कम दूरी का टिकट मांगे जाने पर भी परिचालक पूरे रूट का किराया वसूल रहे हैं। इस कारण रोजाना मजदूरों और रोजाना नौकरियों के लिए इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई यात्रियों का कहना है कि कम दूरी के लिए अधिक किराया देना उनकी मजबूरी बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सीकरी, बघौला व कैली गांव जैसे स्टॉप से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पलवल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की ओर यात्रा करते हैं। ऐसे में निर्धारित किराये की जगह अधिक राशि वसूले जाने से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि यदि निर्धारित किराया सूची बसों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए और नियमित जांच हो, तो इस तरह की समस्या से बचा जा सकता है। लोगों ने रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि किराया वसूली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें