फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में संक्रमण के साथ अव्यवस्थाएं हावी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहरी इलाकों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का कहर दिखने लगा है। वहीं, आपदा प्रबंधन के लिए न तो कोई प्रशासनीय सक्रियता दिखाई देती है न ही कार्यकाल पूरा कर चुके पूर्व पंच ही व्यवस्था संभालने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण के साथ अव्यवस्था हावी है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कराए। नियमों में सख्ती लाए, इसके बाद ही संक्रमण को काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सार्वजनिक व निजी आयोजन जारी हैं। इसमें लोगों की संख्या को लेकर कोई अंकुश दिखाई नहीं देता। ऐसा हाल है कि मानों यहां होने वाले आयोजनों में कोविड-19 के नियम लागू ही नहीं होते हैं। बाजार में कोरोना नियमों का पालन कराने के लिए कोई सख्ती नजर नहीं आती। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में पिछले वर्ष की तरह ही गांव को सैनिटाइज कराकर संक्रमण का खतरा कम कराने की मांग भी उठ रही है, लेकिन व्यवस्था संभालने को कोई तैयार ही नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि इस साल पहले के मुकाबले संक्रमण कई गुना फैला है। नियमों में सख्ती नहीं है। उधर सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज कराकर भी इस बार कोई राहत नहीं दी जा रही। ग्रामीणों का मानना है कि अब गांवों की देखरेख गांवों के मुखिया, पंच और सरपंच के हाथों नहीं रही। ऐसे में जिला प्रशासन से मांग की कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजर छिड़काव के लिए कदम उठाएं, ताकि ग्रामीणों को संक्रमण से राहत मिल सकें।
वर्जन-
हमारे गांव में पिछले वर्ष महीने में दो बार गांव को सैनिटाइजर का छिड़काव कर संक्रमण के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया गया था। इस बार संक्रमण तेजी से फैलने के बाद भी सैनिटाइज नहीं किया गया है, प्रशासन को ग्रामीणों की तरफ ध्यान करना चाहिए। - हरिओम अधाना, निवासी सरपंच मोहल्ला तिगांव
विज्ञापन

तिगांव ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार है, जहां आसपास के करीब 84 गांवों के लोग खरीदारी करने पहुंचते है। लेकिन यहां चाहे सब्जी मंडी या फिर अन्य बाजार सब जगह भीड़ रहती है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के चलते यहां प्रशासन को सैनिटाइज करवाना चाहिए। - सुखवीर अधाना, निवासी भैसरावली रोड तिगांव
ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए पिछले वर्ष ग्राम पंचायत के माध्यम से महीने में दो बार सैनिटाइज किया गया था, लेकिन इस बार अधिक संक्रमण को होते हुए सैनिटाइज नहीं किया गया, जबकि ग्रामीण कोविड-19 के नियमों से परेहज बनाए हुए हैं। - जगवीर अधाना, निवासी नंबरदार कॉलोनी तिगांव
ग्रामीणों की मांग पर गांव को सैनिटाइज कराने के लिए प्रशासन से बातचीत की जा रही है। जैसे ही प्रशासन अनुमति दे देगा गांव को सैनिटाइजर किया जाएगा। - रिंकू, जौडला सरपंच अधाना पट्टी तिगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें