फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी तोड़फोड़ के दौरान आने वाली परिस्थितियों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने के विषय में शनिवार को डीसीपी एनआईटी डॉ. अंशु सिंगला की अध्यक्षता में होटल राजहंस में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा बॉर्डर से लगते दिल्ली पुलिस के अधिकारी, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी, एसीपी व थाना प्रभारी, गुरुग्राम पुलिस व फरीदाबाद पुलिस के डीसीपी व एसीपी को अतिक्रमण हटाने के दौरान संभावित उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। इसमें नगर निगम द्वारा अतिक्रमण को हटाना जाना सुनिश्चित है। पुलिस द्वारा तोड़फोड़ दस्ते को तोड़फोड़ के दौरान आवश्यक सुरक्षा बल मुहैया कराया जाएगा। तोड़फोड़ के दौरान दिल्ली पुलिस भी फरीदाबाद पुलिस के साथ टीम वर्क की तरह काम करेगी। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पर फरीदाबाद पुलिस भारी बल के साथ तैनात रहेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को किस तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है और किस तरह से सावधानी बरतनी चाहिए, इस संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। दिल्ली की सीमा से सटे खोरी गांव का कुछ इलाका दिल्ली में लगता है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस भी भारी दल बल के साथ तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक उचित कदम उठाएगी। इस दौरान हर परिस्थितियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को अवगत कराया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान आपस में पुलिस का समन्वय रहे। इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट डाल सिंह, एसीपी बदरपुर अजय कुमार, एसीपी संगम विहार राम सुंदर और प्रह्लादपुर थाना प्रभारी, फरीदाबाद पुलिस से डीसीपी ट्रैफिक सुरेश हुड्डा, एसीपी एनआईटी रमेश चंद, एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह, एसीपी क्राइम अनिल यादव, एसीपी मुजेसर दलबीर सिंह, एसीपी सेंट्रल सतपाल सिंह, एसीपी लॉ एंड ऑर्डर महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो है, फाइल नंबर 31 होटल राजहंस में हुई पुलिस अधिकारियों की बैठक
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें