फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फैमिली आईडी की गड़बड़ी बनी परेशानी, राशन से लेकर छात्रवृत्ति तक अटके लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय के समाधान शिविर में पहुंची शिकायतों की भरमार, गलत आय दर्ज होने से योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कत
विज्ञापन



निधि कुशवाहा


फरीदाबाद। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अधिक आय दर्ज होने और राशन कार्ड कटने से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आईं। लोगों ने बताया कि गलत आय प्रविष्टि के कारण राशन, छात्रवृत्ति और ईडब्ल्यूएस जैसी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

डबुआ कॉलोनी निवासी छात्र यश भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं। यश ने इसी साल 12वीं पास की है, लेकिन उनकी फैमिली आईडी में उनकी आय एक लाख रुपये दर्ज कर दी गई है। उनका कहना है कि इस गलत एंट्री के कारण उन्हें छात्रवृत्ति और ईडब्ल्यूएस जैसी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी आ रही है। वह पिछले एक महीने से समाधान शिविरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


एक साल से राशन बंद, पेंशन के सहारे परिवार

जवाहर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह राशन की समस्या को लेकर कमरा नंबर-11 के करीब छह-सात महीने से चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि करीब एक साल से उनका राशन बंद है, जबकि फैमिली आईडी में दर्ज आय अधिक नहीं है। उनके पास बीपीएल कार्ड भी मौजूद है। परिवार में तीन सदस्य हैं और वे पूरी तरह पेंशन पर निर्भर हैं।



तीन बार लगा चुके हैं समाधान शिविर के चक्कर

डबुआ कॉलोनी निवासी मोहम्मद इब्राल ने बताया कि नवंबर 2025 से उनका राशन कट गया है। उन्होंने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजारा कर रहे हैं, लेकिन राशन बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। समस्या के समाधान के लिए वह तीन बार समाधान शिविर में पहुंच चुके हैं।


आय अधिक दर्ज होने से राशन कटा, तीन बार शिकायत दी

मछगर निवासी शंकरा देवी ने बताया कि फैमिली आईडी में उनकी आय अधिक दर्ज कर दी गई, जबकि वह कोई काम नहीं करती। इसके कारण राशन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि करीब एक साल से वह इस समस्या का सामना कर रही हैं। वह तीन बार समाधान शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन



हर बार केवल आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं हुआ

मछगर निवासी रामवती ने बताया कि फैमिली आईडी में आय कम दर्ज होने के बावजूद उनका राशन बंद कर दिया गया। करीब चार महीने से वह राशन के लिए परेशान हैं और तीन बार समाधान शिविर में पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि हर बार केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें