फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में परखी जाएंगी आपदा प्रबंधन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से एफएएमईएक्स (फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक जिले के विभिन्न प्रमुख संस्थानों में चलाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि एफएएमईएक्स अभ्यास इंस्पेक्टर यशवीर के नेतृत्व में पंजाब के भटिंडा से एनडीआरएफ की सातवीं बटालियन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें 25 सदस्यीय प्रशिक्षित एनडीआरएफ टीम भाग ले रही है। कार्यक्रम के तहत जिले के चिन्हित एमएएच/पीएसयू, विश्वविद्यालय, कॉलेज, आईटीआई और अन्य संस्थानों में डेमोंस्ट्रेशन व फेमिलियराइजेशन एक्सरसाइज आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत 15 दिसंबर को बीपीसीएल से हो चुकी है। 18 दिसंबर को एनटीपीसी और 19 दिसंबर को आईओसीएल में सुबह 11:30 बजे अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा 22 दिसंबर को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, 23 दिसंबर को महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर-8, 24 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय तथा 26 दिसंबर को आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद में यह अभ्यास आयोजित होगा।
विज्ञापन




अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ टीम आपात स्थिति में प्रारंभिक प्रतिक्रिया के बाद अपनाई जाने वाली विशेषज्ञ प्रक्रियाओं और ड्रिल का व्यावहारिक प्रदर्शन करेगी, जिससे संस्थानों की आपदा से निपटने की क्षमता मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें