फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 100 और 200 मीटर दौड़ में डिंपल बनी बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय में चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सुषमा स्वराज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाते हुए बाजी मारी। इनमें 100 और 200 और 400 मीटर दौड़ में डिंपल ने पहला स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट चुना गया। इसके लिए उन्हें 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं नितेश दूसरे और निशा तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में डिंपल ने पहला, नितेश ने दूसरा और अंशुल मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में भी डिंपल ने बाजी मारी। वहीं नितेश दूसरे और अंजली तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक मूलचंद शर्मा और भारतीय पैरा ओलंपिक निशानेबाज सिंहराज अधाना मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ भाग लेने और हार-जीत से ऊपर उठकर खेलने का संदेश दिया। प्राचार्या रितिका गुप्ता ने सफल आयोजन पर खेलकूद विभाग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें