फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष कॉलोनी में विवाद होने पर की थी मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सुभाष कॉलोनी में 25 अक्तूबर को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के दौरान रामनारायण (65) को धक्का दे दिया गया, जिससे उनका सिर दीवार से जा टकराया और दो दिन बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी आकाश निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी आकाश वांछित चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि दोनों परिवार एक ही मकान में रहते हैं और आपसी झगड़े के कारण यह घटना हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें