- गैलेक्सी राइडर्स को 190 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निश्चय क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को जसोला सुपरकिंग ने गैलेक्सी राइडर्स को 190 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई सुपरकिंग की टीम ने पांच विकेट पर 292 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहम्मद दिलशाद ने 128, सलीम खान ने 58 और दानिश ने 46 रन बनाए। गैलेक्सी के लिए विकास सेठ ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैलेक्सी की टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 102 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए सुल्तान ने 30 और अमन ने 15 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। शतकीय पारी खेलने वाले दिलशाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।