फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 31 हजार से अधिक किसानों की बनी डिजिटल आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिला में डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले के कुल 31,037 किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा जारी ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार फिरोजपुर झिरका में 5,360, इंडरी में 3,144, नगीना में 4,849, नूंह ब्लॉक में 6,897, पुन्हाना में 5,374 तथा तावडू में 5,413 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही मिलेगा, इसलिए कोई भी पात्र किसान वंचित न रहे। प्रशासन गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर किसानों को जागरूक कर रहा है और मौके पर ही आईडी जनरेट की जा रही है। अधिकारियों को तकनीकी व दस्तावेज संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें