फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गंदगी के कारण गलियों से गुजरा हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़पुर की कई गलियों में सड़क निर्माण का इंतजार, जगह-जगह जमा गंदा पानी और कचरे से बिगड़े हालात
विज्ञापन

जलनिकासी व सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बढ़ रही लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लक्कड़पुर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी स्थानीय निवासियों के लिए रोजाना की बड़ी मुसीबत बन गई है। आलम यह है कि क्षेत्र की कई गलियां आज तक कच्ची पड़ी हैं, तो कहीं सीवर का गंदा पानी रास्तों पर जमा है। नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों का गलियों से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कच्चे रास्तों पर उड़ती धूल के कारण सामान्य दिनों में भी सांस लेना मुश्किल होता है। वहीं, सीवर का पानी जमा होने से यही रास्ते कीचड़ में तब्दील हो जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है। सड़कों की बदहाली के कारण घरों तक जरूरी सामान पहुंचाने और बच्चों को स्कूल भेजने में भी परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


लक्कड़पुर निवासी अनीता ने बताया कि जलभराव और गंदगी के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैली रहती है। त्योहारों के इस सीजन में, जहां लोग अपने घरों और आसपास की सफाई में जुटे हैं, वहीं लक्कड़पुर में जमा इस गंदगी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वहीं रवि ने बताया कि दूषित माहौल के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कच्ची गलियों का जल्द निर्माण कराया जाए और सीवर व सफाई व्यवस्था का स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन


क्षेत्र की समस्याओं की जांच कराकर सीवर और सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाएगा। गलियों के निर्माण के प्रस्तावों को भी गति दी जाएगी ताकि लोगों को राहत मिल सके। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम


सड़कें पक्की नहीं होने से रोजाना परेशानी होती है। बारिश में कीचड़ भर जाता है और निकलना मुश्किल हो जाता है। - हेमा

सीवर का गंदा पानी गलियों में जमा रहता है। बदबू के कारण घरों में रहना और गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है।- नरेंद्र

यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। - संध्या

पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गलियों में जलभराव रहता है। प्रशासन को समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। - हरिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें