फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर को जाम और प्रदूषण मुक्त करने के लिए परिवहन व्यवस्था का होगा अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
90 दिन में तैयार होगा व्यापक सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर को प्रदूषण से राहत दिलाने और जाम मुक्त करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए व्यापक योजना बनाने और आधारभूत ढांचे को बेहतर किया जाएगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शहर का लॉजिस्टिक्स प्लान (सीएलपी) तैयार करवाएगा। इस प्लान को तैयार करने के लिए एफएमडीए परामर्शदाता नियुक्त करेगा। इस प्लान के आधार पर शहर को जाम मुक्त करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
चयनित परामर्शदाता को 90 दिन के भीतर पूरी योजना तैयार करके देनी होगी। इसमें शहर की मौजूदा लॉजिस्टिक्स व्यवस्था का अध्ययन कर भविष्य की जरूरतों के अनुसार सुधार के सुझाव दिए जाएंगे। फरीदाबाद औद्योगिक शहर होने के साथ दिल्ली-एनसीआर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भी है। यहां बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां, गोदाम, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इन तक कच्चा माल पहुंचाने और तैयार उत्पादों को दूसरे शहरों तक भेजने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन सड़कों पर उतरते हैं। ऐसे में माल ढुलाई के दौरान यातायात प्रबंधन, वाहनों की आवाजाही और सामान की आपूर्ति को व्यवस्थित करना जरूरी हो गया है। यहां करीब 16 लाख से ज्यादा वाहन हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने व्यापक सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान बनाने की तैयारी शुरू की है। योजना में शहर की माल ढुलाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्बन कम करने के लिए भी अध्ययन होगा
मौजूदा समय में शहर प्रदूषण की चपेट में है। प्रदूषण के मामलों में फरीदाबाद टॉप-10 शहरों में शामिल है। इस वजह से प्रदूषण का स्तर कम करने की जरूरत है। इसे देखते हुए एफएमडीए इस प्लान के तहत कार्बन कम करने के उपाय भी करेगा। डीपीआर में सुझाए गए उपायों के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। इससे शहर में प्रदूषण कम हो सकेगा।

आधारभूत ढांचा भी विकसित होगा
शहर में मौजूदा आधारभूत ढांचा बिना किसी योजना के जरूरत के आधार पर विकसित किया गया है। अब इस प्लान में देखा जाएगा कि कहां पर स्लिप रोड की जरूरत है, कहां पर रोड को चौड़ा करने की जरूरत है। किस जगह पर फ्लाईओवर या अंडरपास की जरूरत है। वहीं पैदल लोगों के लिए फुटपाथ और साइकिल सवारों के लिए साइकिल ट्रैक की जरूरत का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर का लॉजिस्टिक्स प्लान तैयार करने के लिए परामर्शदाता एजेंसी की तलाश है। इसके लिए टेंडर लगा दिया गया है। इस माह के अंत तक परामर्शदाता एजेंसी का चयन होने की उम्मीद है। इस प्लान के आधार पर शहर को प्रदूषण मुक्त,जाम मुक्त और आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। - केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें