फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिही गेट में सड़क से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर के सिही गेट के लोग पहले पानी की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब उसी पेयजल के लिए डाले जाने वाली पाइप लाइन उनकी लिए मुसीबत का सबब बन गई है। नगर निगम के कर्मचारियों ने इलाके के सड़क को उखाड़ दिया है। साथ ही सड़क किनारे गहरा गड्ढा खोद दिया है। जिससे लोगों का इलाके से निकलना बढ़ना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना हैं कि दो सप्ताह पहले पाइप लाइन खुदाई का कार्य शुरू किया लेकिन सड़क को खोदने के बाद कई दिनों उसी हाल में छोड़ दिया गया। इस वजह से अब घरों में नहीं जा पा रहे है। सिही गेट में पानी की किल्लत काफी समय से बनी हुई थी। लोगों के शिकायत पर गौर करते हुए निगम ने पानी सप्लाई के लिए दूसरी पाइप लाइन डालने का काम दो सप्ताह पहले शुरू कर दिया था लेकिन वह अभी तक अधर में लटका है। जबकि निगम ने इलाके के सड़क को हर जगह से खोदकर डाल दिया है। ऐसे में अब लोगों का रास्ते से निकलना भी बंद हो गया है। लोग गालियों के सहारे अपने घरों का जाने को मजबूर हो गया है। इस कारण उनका काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है। वह निगम से उसकी शिकायत भी कर चुके है। उसके बाद समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

वर्जन-
बारिश के कारण काम बंद कर दिया गया लेकिन फिर शरू कर दिया गया था। अब जल्द ही पाइप लाइन डालने का पूरा कर लिया जाएगा।
- रामजीलाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें