फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नहीं मिला बढ़ा हुआ मुआवजा, ज्ञापन सौंपेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नहर पार फरीदपुर गांव में किसान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसका संचालन समिति के महासचिव सत्यपाल नरवत ने किया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन ने अभी तक किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं दिया। इसे लेकर छह फरवरी को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया है और 2 महीने का ब्याज रुका हुआ है। किसानों को प्रतिवर्ष मिलने वाली रॉयल्टी करीब चार साल से नहीं मिल पाई है। इसके अलावा प्लॉट विवाद और भूमि अधिग्रहण जैसी समस्या बनी हुई है। इन समस्याओं को सभी किसानों ने लिखित रूप में पदाधिकारी को सौंपा। बैठक को समिति के प्रधान जगवीर सिंह व महासचिव सत्यपाल नरवत ने संबोधित किया। इस दौरान परमानंद कौशिक, बाबूराम बुढ़ेना, हरपाल, लीलू चंदीला, किरणपाल, श्यामवीर, गोपाल शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें