फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना मंडी में दो दिन में नहीं खरीदा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोरोना संक्रमण के चलते अनाज मंडियां में 13 मई को किसानों की बकाया फसल खरीद को लेकर हुई घोषणा मोहना मंडी में कोरी साबित हुई। यहां पिछली खरीद का गेहूं पड़ा हुआ है और अब दोबारा किसान हजारों क्विंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन दो दिन बीते जाने के बाद भी एक दाना नहीं खरीदा गया। जबकि इन किसानों के गेट पास बनाए गए, लेकिन तमाम औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी गेहूं नहीं खरीदा जा सका। इसे लेकर देर शाम में मंडी की आढ़ती एसोसिएशन व किसानों ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन करीब एक घंटे चली बैठक में किसी प्रकार का निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

--
जैसे ही हमें पता चला कि 13 मई को गेहूं की खरीद की जाएगी मजदूर न मिलने की स्थिति में मैं जैसे-तैसे करके ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर मोहना मंडी पहुंच गया हूं, लेकिन यहां मुझे दो दिन हो गए है। मेरी फसल का एक दाना नहीं खरीदा जा सका।
प्रेम तेवतिया किसान मोहना मंडी
--
हमें बताया गया कि मोहना मंडी में गेहूं की खरीद चल रही है। बड़ी मुश्किल से गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचे। हमारा गेट पास भी काट दिया गया लेकिन फसल की खरीद नहीं हो सकी, जिसके कारण अब हम कहीं के भी नहीं रहे।
विज्ञापन

जसवीर, किसान मोहना
-
13 मई को स्थानीय किसानों की फसल खरीदने के आदेश पारित हुए। किसान फसल लेकर मंडी पहुंचे, इस बार भी उनकी फसल का एक दाना नहीं खरीदा गया।
सतीश कुमार, प्रधान मोहना अनाज मंडी
--
आदेश आते हैं तो करेंगे खरीद
अनाज मंडी में पिछला काफी गेहूं रखा हुआ है और 13 मई को भी हजारों क्विंटल गेहूं यहां पहुुंचा है, लेकिन मंडी में खरीद नहीं हो सकी। सरकार के आदेश आते हैं तो गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

लेखचंद, सचिव मार्केट कमेटी मोहना मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें