फरीदाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सूरूरपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा ने माताओं, बच्चों और लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनीमिया की रोकथाम, बच्चों की वृद्धि निगरानी और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल की जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी, सीडीपीओ मंजू देवी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, मांगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बहुविभागीय जनकल्याण शिविर लगाया गया। ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया बताई गई। गांव की आरती को लाडो लक्ष्मी, वर्षा को किसान योजना और बाला को पेंशन योजना का लाभ मिलने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया।