फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम : सेक्टर-11 में सफाई व्यवस्था बदहाल, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
लावारिश पशुओं के कारण लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन से की जल्द समाधान की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-11 में सफाई व्यवस्था की बदहाली और पार्कों में सुविधाओं की कमी से निवासी परेशान हैं। सेक्टर में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी प्रतिदिन नहीं आती। इससे सड़कों पर कई दिनों तक कूड़ा जमा रहता है। वहीं, लावारिस पशुओं और कुत्तों का आतंक भी बना हुआ है। रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर के निवासियों ने इन समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की।

मनोज, बृजमोहन, राजेंद्र, राजेंद्र, जेवेंद्र, सतपाल, संजीव, जयवीर, रमेश, मोहन, करमवीर, नरेंद्र व अन्य लोगों ने बताया कि सेक्टर के सबसे बड़े सर छोटू राम पार्क में इन दिनों ट्रैक बनाया जा रहा है, लेकिन इसमें इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। पार्क में बना फाउंटेन भी करीब 20 वर्षों से बंद पड़ा है। इसकी मोटर और अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं। इसके अलावा पार्क में लगाई जा रही ग्रिल भी नई लगाने के बजाय पुरानी इस्तेमाल की जा रही हैं। इससे पार्क के विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सड़कों पर लंबे समय तक कूड़ा जमा रहता है, इससे कूड़े से दुर्गंध उठती है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर पार्कों के पास कचरा फैले रहने के चलते लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन






निवासियों से बातचीत



नगर निगम के सफाई कर्मचारी कई-कई दिन तक सेक्टर में नहीं आते। इससे जगह-जगह गंदगी जमा रहती है। - मनोज सिन्हा, आरडब्ल्यूए महासचिव







सेक्टर में लावारिस कुत्तों और पशुओं का आतंक है। कई बार कुत्ते बच्चों को काट चुके हैं। प्रशासन को इसका जल्द समाधान करना चाहिए। - सतपाल सिंह







बरसात के दौरान सेक्टर में पानी भर जाता है। पानी की निकासी में काफी समय लगता है। यहां वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाई जानी चाहिए। - जयवीर







सर छोटू राम पार्क में बनाए जा रहे ट्रैक में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। - नरेंद्र कुमार




पार्क का फाउंटेन करीब 20 साल से बंद है। इसके उपकरण भी चोरी हो चुके हैं। पार्क में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। - करमवीर लोहिया







हमारी प्रशासन से मांग है कि सेक्टर के लोगों की इन समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। - देवेंद्र मान

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 11 मे ंपार्क की बदहालत, फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें