कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
सदर थाना नूंह के गांव मछरौली में दुकान की मरम्मत करने के दौरान एक पक्ष पर हमले का आरोप लगा है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता जमशेद पुत्र कबीर निवासी मछरौली ने आरोप लगाया कि 17 जनवरी 2026 को वह अपनी पुरानी दुकान की मरम्मत करवा रहा था, गांव के ही आरिफ, निसार, तौफीक समेत अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और उस पर व उसकी बेटी अमजीदा पर हमला कर दिया। आरोप है कि जमशेद के सिर व दांतों पर गंभीर चोटें आई, जबकि जच्चा अवस्था में मौजूद उसकी बेटी का पैर टूट गया।
घटना के बाद दोनों को सामान्य अस्पताल नूंह ले जाया गया। पीड़ित ने थाना सदर नूंह में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कोर्ट में सुनवाई के बाद पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए गए है।