फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब पानी होगा और भी सुरक्षित, बूस्टिंग स्टेशनों पर लगेंगे स्मार्ट क्लोरीनेशन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
- जलापूर्ति होगी हाईटेक, 9 करोड़ से बूस्टिंग स्टेशनों पर लगेंगे सिस्टम
विज्ञापन

- सैकड़ों परिवारों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
जिले में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और जलजनित बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने जलापूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाने का फैसला किया है। विभाग ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बूस्टिंग स्टेशनों पर स्वचालित गैसीय क्लोरीनेशन एवं ऑटोमेशन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 9 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
पीएचईडी द्वारा जारी निविदा के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के तहत जल बूस्टिंग स्टेशनों पर आधुनिक गैसीय क्लोरीनेशन सिस्टम लगाए जाएंगे। इनमें भुलवाना, पिंगलटू, गोरोटा, मारोली, जलालपुर मौफी, डकोरा, बांसवा, औरंगाबाद और मित्रोल सहित कई गांव शामिल हैं। इस कार्य पर करीब 5.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


होडल में खर्च होंगे 3 करोड़ 14 लाख रुपये : वहीं, होडल शहर के 11 नंबर बूस्टिंग स्टेशन पर भी क्लोरीनेशन एवं ऑटोमेशन सिस्टम स्थापित किया जाएगा। जिससे शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस परियोजना पर 3 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इस परियोजना से होडल शहर, गढ़ी पट्टी, बेढा पट्टी के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में होडल में कई स्थानों पर क्लोरीन की मात्रा का नियंत्रण मैनुअल तरीके से किया जाता है। नई प्रणाली लागू होने के बाद पानी में क्लोरीन की मात्रा का स्वत: नियंत्रण होगा और पूरी व्यवस्था की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी।

सेंसर खुद ही क्लोरीन की मात्रा को नियंत्रित करेगा : पेयजल को सुरक्षित और कीटाणुमुक्त बनाने के लिए स्वचालित गैसीय क्लोरीनीकरण प्रणाली आधुनिक तकनीक है। इस प्रणाली के तहत पानी में क्लोरीन गैस की निर्धारित मात्रा स्वचालित रूप से मिलाई जाती है, जिससे बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा कम होता है। सिस्टम में लगे सेंसर और पीएलसी कंट्रोलर पानी के प्रवाह के अनुसार क्लोरीन की मात्रा को स्वत: नियंत्रित करते हैं। क्लोरीन सिलेंडर खाली होने पर दूसरा सिलेंडर अपने आप चालू हो जाता है, जिससे जल शोधन प्रक्रिया बाधित नहीं होती। इसके अलावा क्लोरीन एनालाइजर पानी में अवशिष्ट क्लोरीन की लगातार निगरानी करते हैं। गैस रिसाव की स्थिति में अलार्म सिस्टम तुरंत चेतावनी देता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह तकनीक जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, प्रभावी और पारदर्शी बनाती है तथा उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का पेयजल उपलब्ध कराने में मददगार है।

डॉक्टर सुदीप सैनी के अनुसार क्लोरीन पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देता है। इसके अभाव में हैजा, टाइफाइड, पेचिश, उल्टी और दस्त जैसी जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने से उसमें दुर्गंध और अशुद्धियां भी बनी रहती हैं।
विज्ञापन


विभाग स्वच्छ, सुरक्षित और कीटाणुमुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जलापूर्ति योजनाओं में स्वचालित गैसीय क्लोरीनेशन एवं ऑटोमेशन सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें