फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा::::: पहेलियों से आसान होगी गणित, हर शनिवार स्कूलों में होंगी रोचक गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
सरकारी स्कूलों में गणित को आसान और रोचक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब छात्रों को गणित समझाने के लिए पहेलियों और खेल-खेल आधारित गतिविधियों का सहारा लिया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को सभी राजकीय स्कूलों में विशेष गणितीय गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों में पजल कॉर्नर बनाए जाएंगे, जहां वे मनोरंजक तरीके से गणित के सवाल हल करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे सुडोकू, गणित तंबोला, क्विज, मेहंदी-रंगोली, पेंटिंग, नाटक और गणितीय प्रदर्शनी भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और उनका आत्मविश्वास मजबूत करना है। खेल-खेल में सीखने की इस प्रक्रिया से बच्चे कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे और उनकी तार्किक सोच विकसित होगी। इस पहल से छात्रों में गणित का डर कम होने के साथ-साथ विषय को लेकर रुचि और रचनात्मकता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें