पलवल।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत माय भारत प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम हुड्डा सेक्टर स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर पार्क में जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एमिनेंट पर्सन मोहित पाठक ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को सामाजिक न्याय व समानता के विचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।