फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शूटिंग चैंपियनशिप में देव बंधु ने किया कमाल, प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- 283 अंक हासिल कर पहले ही प्रयास में बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के युवा निशानेबाज देव बंधु ने 11वीं हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने 300 में से 283 अंक हासिल कर पहले प्रयास में ही जगह बना ली है।

देव बंधु ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (एनआर) यूथ मेन इंडिविजुअल और 25 मीटर पिस्टल (एनआर) जूनियर मेन इंडिविजुअल स्पर्धाओं में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 2 से 12 जून तक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद, नई दिल्ली में आयोजित हुई। देव बंधु ने अपने पहले ही प्रयास में प्री-नेशनल स्तर के लिए क्वालिफाई किया। वर्तमान में वे बीकॉम एलएलबी के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पहले से ही 10 मीटर एयर पिस्टल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपने संस्थान का नाम रोशन किया था। इसके अलावा वे फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और शॉटपुट जैसी प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव बंधु के पिता बीएस चौधरी पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि देव को खेलों की प्रेरणा उनके बड़े भाई राहुल से मिली, जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं। अब देव बंधु का लक्ष्य प्री-नेशनल में बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें