फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंझावली के पास सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से टकराकर हुई थी बाइक सवार की मौत्
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव मंझावली के पास सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से टकराकर बाइक सवार की मौत के मामले में तिगांव थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना को एक दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि सड़क के बीचों-बीच डाली गई यमुना रेत के ढेर से टकराकर बाइक सवार बत्तीलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा पर फार्म हाउस निर्माण के लिए सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री डलवाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर तिगांव थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


हालांकि, केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर गिरफ्तारी में देरी कर रही है। उनका कहना है कि यदि आरोपी कोई आम व्यक्ति होता तो पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार कर चुकी होती, लेकिन प्रभावशाली होने के कारण उसे बचाया जा रहा है। इस लापरवाही से पीड़ित परिवार में भारी रोष है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सड़क पर इस तरह निर्माण सामग्री डालना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की सुस्ती समझ से परे है।
विज्ञापन


वर्जन

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजबीर सिंह, थाना प्रभारी, तिगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें