फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआई विभाग के नर्सिंग स्टाफ के पदनाम बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के विभिन्न पदों के पदनाम स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर संशोधित कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय के बाद ईएसआई विभाग के नर्सिंग स्टाफ को स्वास्थ्य विभाग के अनुरूप समान पदनाम और पहचान मिलेगी।

जिला प्रधान हर्षा और राज्य प्रधान अमीलाल ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह नर्सिंग स्टाफ की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने श्रम मंत्री अनिल विज का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी संशोधित पदनामों के अनुसार स्टाफ नर्स का पदनाम अब नर्सिंग ऑफिसर, नर्सिंग सिस्टर का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, सहायक मैट्रन का सहायक मुख्य नर्सिंग ऑफिसर तथा मैट्रन का पदनाम मुख्य नर्सिंग ऑफिसर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें