अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद वार्ड-42 के पार्षद पवन यादव और वार्ड-40 के पार्षद दीपक यादव बुधवार को सिटी थाना बल्लभगढ़ में गिरफ्तारी देंगे। उनकी थाने में पेशी की सूचना से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।