फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली एचसीएस परीक्षा के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं सक्रिय है। परीक्षा रविवार को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल की ओर से शरिवार को बल्लभगढ़ जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर-8 स्थित परीक्षा केंद्र, वाईएमसीए कॉलेज, डीसी मॉडल पब्लिक स्कूल, ऊंचा गांव पब्लिक स्कूल सहित अन्य केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं ड्यूटी प्रबंधन का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों , ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं स्कूल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस उपायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन




पुलिस उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सभी थाना प्रबंधक परीक्षा के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे तथा कानून व्यवस्था बना रखेंगे व यातायात संचालन की दुरुस्त व्यवस्था रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें