बल्लभगढ़। नाट्य संस्था मुखा मुखम् मंच की ओर से बच्चों के लिए रंगमंचीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष ललित गोयल ने बताया कि नेशनल स्कूल आफ ड्रामा दिल्ली के सहयोग से इस रंगमंचीय वर्कशॉप का आयोजन 1 से लेकर 30 मई तक किया जाएगा। यह आयोजन रोशनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रांगण में होगा। संस्था के निदेशक सुंदरलाल छाबड़ा ने बताया कि 8 वर्ष की आयु से 16 वर्ष की आयु तक के जो भी बच्चे वर्कशॉप में सीखना चाहते हैं, वो 1 मई से पूर्व अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। संवाद