संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डाक विभाग की डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रेडियो जिंगल अभियान शुरू किया गया है। फरीदाबाद डाकघर अधीक्षक रामआसरे यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को डाक जीवन बीमा योजनाओं की विशेषताओं, लाभों और उनकी विश्वसनीयता के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा (पीएलआई) से संबंधित रेडियो जिंगल का प्रसारण 15 जून 2026 से विभिन्न निजी एफएम रेडियो चैनलों पर किया जा रहा है, जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) संबंधी जिंगल 15 जून से आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित किए जा रहे हैं। यह अभियान मार्च 2027 तक जारी रहेगा।