फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पारिवारिक कलह में डेंटल सर्जन ने आगरा नहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
शनिवार रात को आगरा नहर में डूबे डॉ. सचिन का तलाशते एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन
पत्नी के सामने नहर में लगाई छलांग, बचाव कार्य में देरी पर परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-17 पुल के पास शनिवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक डेंटल सर्जन ने आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की यादव कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय डॉक्टर सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार दोपहर आगरा नहर के बीटीपीपी पुल के पास से डॉक्टर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राथमिकी और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सचिन मोहना रोड पर अपना क्लीनिक चलाते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह सेक्टर-87 स्थित अपनी बहन के घर से पत्नी और दो बच्चों के साथ गाड़ी में घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बहन के घर पर ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो घर लौटते समय रास्ते में और बढ़ गई।
विज्ञापन




पत्नी को धक्का देकर नहर में कूदे
गाड़ी जब सेक्टर-17 पुल के पास पहुंची, तो सचिन ने अचानक ब्रेक लगा दिए और पैदल ही नहर की तरफ दौड़ने लगे। पति को नहर की ओर जाता देख पत्नी ने उन्हें पकड़कर रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन सचिन ने पत्नी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और पानी में छलांग लगा दी। पत्नी और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और पुलिस को सूचना दी।



देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही खेड़ीपुल थाना पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नाव के जरिए रात में कई घंटों तक तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे शव को बरामद किया जा सका।



परिजनों ने लगाया जाम
बचाव कार्य में देरी से नाराज परिजनों ने शनिवार रात आगरा नहर मार्ग पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि यदि एसडीआरएफ की टीम और पुलिस समय पर सक्रिय होती, तो डॉक्टर की जान बचाई जा सकती थी। इस दौरान परिजनों की पुलिस से गुहार लगाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने नाराज परिजनों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन




रविवार दोपहर शव को नहर से निकाल लिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।-देवेंद्र, थाना प्रभारी, खेड़ीपुल

शनिवार रात को आगरा नहर में डूबे डॉ. सचिन का तलाशते एसडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें