फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। नगर निगम की अनदेखी गांव रन्हेरा खेड़ा के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई, तो परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं निगम पर शिकायत की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले भी ग्रामीणों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक उनकी समस्या हल नहीं हो सकी है, जबकि गांव में हालत अब पहले बदतर हो गए है। गांव में कई इलाकों में पानी आने ही पूरी तरह बंद हो गया है। समस्या से परेशान होकर ग्रामीण बृहस्पतिवार को इकट्ठा हुए। उसके बाद साथ ही लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निगम को कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन गांव में पानी सप्लाई नहीं सका है। लोगों को दैनिक कामों काफी परेशानी उठानी पड़ती है। टैंकरों और बंद बोतलों के सहारे ही जी रहे हैं। लेकिन निगम उनकी परेशानी को सुनने का राजी नहीं है।
वर्जन-
ग्रामीणों को जेई से मिलने की बात कही थी। उसके लिए उनको फोन नंबर उपलब्ध करा दिया था। फिर भी वे नहीं मिले है। ऐसे में उनकी समस्या अटकी हुई है। फिर भी समस्या दूर करने के प्रयास किए जा रहे है। - डॉ. गरिमा मित्तल, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें