फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल की नर्सिंग यूनियन के कर्मियों ने काले बैच लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jul 2024 06:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 18 जुलाई को रखी गई बैठक में मांगे पूरी करने के लिए दिया था आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में नर्सिंग यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काले बैच लगाकर प्रदर्शन किया। यूनियन के कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले प्रदर्शन करने के लिए ने अधिकारियों से अनुमति ली थी।
विज्ञापन


नर्सिंग यूनियन की प्रधान रिंपी ने बताया कि हम पहले भी कई बार मांगों को लेकर रोष प्रकट कर चुके हैं। 18 जुलाई को भी मीटिंग रखी गई थी लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। यूनियन ने सरकार से पिछले चार साल से अपनी मांगों के आवेदन किया है। जिसे सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हम अस्पताल में अपना कार्य कर रहे हैं। जिससे मरीजों को कोई परेशानी न हो। नर्सिंग कैडर की ओर से की गई मांगों में केंद्र के समान नर्सिंग भत्ता 7200 रुपये दिया जाए, केंद्र के समान ग्रुप सी से ग्रुप बी में नर्सों को स्थानांतरित करने, उप निदेशक और सहायक संचालक के खाली पदों को भरने की मांग की थी। जिसे सरकार की ओर से अभी तक पूरा नहीं किया गया है। अगर सरकार की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो यूनियन 28 जुलाई करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घिराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें