फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव फतेहपुर तगा और सिकरोना में तोड़फोड़ अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
5 आवासीय संरचनाएं, 3 दुकानें समेत अन्य को किया ध्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (डीटीपी) की ओर से गांव फतेहपुर तगा और सिकरोना में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 एकड़, 2 एकड़ और 10 एकड़ की तीन अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई में 5 आवासीय संरचनाएं, 3 दुकानें, 2 निर्माणाधीन संरचनाएं, 2 चारदीवारी, 25 डीपीसी, 5 पोल और मिट्टी की सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला योजनाकार अधिकारी ने सभी को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को गलत तरीके से जमीन बेचने वाले बिल्डरों के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें