फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैदल मार्च निकालकर आर्यन मिश्रा हत्याकांड मामले में मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। छात्र आर्यन मिश्रा हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में आर्यन के माता-पिता के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। मामले में सीबीआई जांच और परिवार को मुआवजे की मांग की गई। पिता सियानंद मिश्रा ने आरोपियों और मकान मालकिन के परिवार से जान को खतरा बताया।

शहर में छात्र आर्यन मिश्रा हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। नगर निगम ऑडिटोरियम से बीके चौक तक पैदल मार्च में मृतक छात्र आर्यन मिश्रा के माता-पिता के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने सीबीआई से मामले की जांच करवाने, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। नगर निगम कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री ने कहा कि आर्यन मिश्रा की सुनियोजित तरीके से मकान मालकिन और उसके बेटों ने हत्या करवाई है। इसके बाद कुछ कथित गोरक्षकों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता सियानंद बोले- परिवार को जान का खतरा
पशु तस्कर समझकर मारे गए 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा के पिता सियानंद मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार को आरोपियों और मकान मालकिन के परिवार से जान का खतरा है। प्रशासन से परिवार को कोई सुरक्षा प्रदान नहीं दी जा रही है। मकान मालिक के बेटे शैंकी के ऊपर पहले से 307 का मुकदमा दर्ज है। जिस कारण घर में रहना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें