फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्षदों ने निगमायुक्त से मिलकर पेयजल, सीवर की समस्याओं को दूर करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों ने निगमायुक्त से मिलकर पेयजल, सीवर की समस्याओं को दूर करने की मांग की
विज्ञापन

-पार्षदों से रूबरू हुए निगम आयुक्त, वार्डों की समस्याओं पर लिया फीडबैक
- निगम आयुक्त ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सोमवार को नगर निगम सभागार में बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक कर वार्डों में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की। निगम आयुक्त ने पार्षदों से उनके वार्डों का फीडबैक लिया और अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। निगम आयुक्त अब चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों के पार्षदों से रूबरू होकर वहां की स्थिति की जानकारी लेंगे।
नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में हुई बैठक में वार्ड नंबर 3, 4, 24, 34, 38 और 40 से 46 तक के पार्षदों ने हिस्सा लिया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में पेयजल आपूर्ति, सीवर जाम, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं निगम आयुक्त के सामने रखीं। इसके अलावा वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्षदों की ओर से उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालय स्तर पर समस्याओं की समीक्षा करने के बजाय मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन कार्यों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
निगमायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से वार्डों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। अधिकारियों को पार्षदों के साथ नियमित समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह, जॉइंट कमिश्नर अमित मान सहित कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई मौजूद रहे। वहीं रविभगत, महेश गोयल, सोनू वैष्णव, दीपक यादव, पवन यादव, प्रदीप टोंगर, अनीता मनोज वशिष्ठ, संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज आदि पार्षदर मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
पार्षदों ने कहा, जेई फोन नहीं उठाते: इस बैठक में कईर्पा पार्षदों ने कहा कि कई पार्षद उनके फोन नहीं उठाते हैं। इससे उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों के काम करवाने में दिक्कत आती है। जेई और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि उनके फोन उठाए जाएं, ताकि वे लोगों के काम करवा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें