आप ने सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाढ़ से प्रभावित किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए घोषित मुआवजा राशि को अपर्याप्त बताते हुए आप ने इसे बढ़ाने की मांग की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम संबोधित किया गया।
आप नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि प्रभावित किसानों और परिवारों को राहत और पुनर्वास उसी तर्ज पर मिलना चाहिए जैसी घोषणा पंजाब सरकार ने की है। उनका कहना है कि मौजूदा सहायता राशि न तो किसानों की फसल नुकसान की भरपाई कर रही है और न ही परिवारों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त है।
ज्ञापन में कहा गया कि फसल नुकसान पर न्यूनतम 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए पुनर्निर्माण हेतु अधिकतम 10 लाख तक की सहायता मिलनी चाहिए । वहीं किसानों को मुफ्त बीज सहित कई मांगों का ज्ञापन सीएम के नाम दिया गया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीतू मान, लोकसभा अध्यक्ष अमन गोयल, भीम यादव, विजय गोदारा, नरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनवीर तंवर और एडवोकेट दिनेश भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।