फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तावडू को गुरुग्राम में शामिल करने की मांग फिर तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक तेजपाल तंवर सीएम सैनी की महारैली में उठाएंगे मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर ने एक बार फिर तावडू क्षेत्र को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की मांग को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग है, जिसे वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मजबूती से रखेंगे।
शनिवार को रैली स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा, परिसीमन की प्रक्रिया जल्द होनी है। कुछ तावडू के गांव गुरुग्राम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन हमारी मांग पूरी तावडू को गुरुग्राम जिले में मिलाने की है। मैं इस मुद्दे को हमेशा मजबूती से उठाता रहा हूं और अब मुख्यमंत्री की महारैली में भी इसे फिर से उनके समक्ष रखने की कोशिश करूंगा। यह मांग ऐसे समय में फिर जोर पकड़ रही है जब रविवार 15 फरवरी को तावडू की अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोहना-तावडू विकसित महारैली'' होने जा रही है। यह तावडू में मुख्यमंत्री की पहली विशेष रैली है, जिसमें सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी साथ होंगे। प्रशासन और भाजपा ने इस महारैली के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली सुबह 11 बजे टीन शेड में आयोजित होगी, जहां मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

रहेगी कड़ी सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में करीब 700-750 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इसमें 5 डीएसपी, 19 इंस्पेक्टर, 78 एसआई/एसएसआई सहित अतिरिक्त बल शामिल होगा। हेलिपैड से रैली स्थल तक 2.5 किमी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस निरंतर पेट्रोलिंग करेगी। तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं—एक वीआईपी के लिए और दो आमजन के लिए। मंडी के पीछे पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन


यह लोग रहेंगे मौजूद
रैली में सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, वक्फ बोर्ड प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, तावडू नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता सोनी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। स्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें