फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय की क्षमता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यमियों ने एमएसएमई के लिए तीन साल की एमनेस्टी योजना समेत कई मांगें रखीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के उद्यमियों की उद्योगों से जुड़े प्रदूषण और नियमों के पालन को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह के साथ बैठक हुई। बैठक में आईएमटी फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन ने उद्योगों की कई समस्याएं और सुझाव सामने रखे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने एमएसएमई उद्योगों के लिए तीन साल की एमनेस्टी योजना शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई छोटे उद्योग स्थापना और संचालन की सहमति नहीं ले पाए हैं। ऐसे उद्योगों को नियमों के दायरे में आने का एक और मौका मिलना चाहिए। चेयरमैन ने इस मांग पर जल्द योजना लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय की शक्तियां और क्षमता बढ़ाने की मांग भी की। इससे 10 करोड़ रुपये तक के निवेश वाली इकाइयों की फाइलों को छोटी-छोटी मंजूरियों के लिए चंडीगढ़ भेजने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर काम तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीमों के साथ बेहतर तालमेल, व्हाइट कैटेगरी उद्योगों के लिए प्रमाणपत्र व्यवस्था तथा अपशिष्ट उपचार संयंत्र और वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों पर सब्सिडी देने का सुझाव दिया गया। इसके अलावा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, औद्योगिक संगठनों और आरडब्ल्यूए को जोड़कर ग्रीन एंड क्लीन फरीदाबाद कमेटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें