फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायत में उठाई सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द सुनवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी, उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


छांयसा। ग्राम पंचायत हीरापुर में सोमवार को गांव की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि सर्किल रेट में शीघ्र संशोधन हो सके। गौरतलब है कि हीरापुर गांव के समीप से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे गुजरने के बाद गांव की जमीनों की बाजार कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, जहां वर्तमान में जमीनें करोड़ों रुपये में बिक रही हैं, वहीं सरकारी सर्किल रेट मात्र 59 लाख 60 हजार रुपये ही है। इस अंतर को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। पंचायत की अगुवाई कर रहीं सरपंच प्रभा देवी ने कहा कि हीरापुर की भूमि का वास्तविक मूल्य करोड़ों में पहुंच चुका है, लेकिन सर्किल रेट पुरानी दरों पर ही टिका हुआ है। इससे गांव के विकास में बाधा आ रही है और मुआवजे में भी ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। इस विषय पर डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं अन्य ग्रामीण ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आसपास के गांवों की तुलना में हीरापुर का सर्किल रेट बहुत कम है, जिससे न केवल किसानों को नुकसान हो रहा है, बल्कि सरकार की राजस्व आय भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पंचायत में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक स्वर में सर्किल रेट में वृद्धि की मांग की। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आगे एक बड़ी पंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। पंचायत के अंत में यह भी तय किया गया कि गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला उपायुक्त से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपकर इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें