फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से पहले नहीं उठाया गया अनाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्षेत्र की प्रमुख अनाज मंडी में प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। हाल ही में हुई बारिश के चलते मंडी में खुले में पड़ा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। हैरानी की बात यह है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मंडी में रखे गए अनाज को समय रहते न तो उठाया गया और न ही ढकने की कोई व्यवस्था की गई।
विज्ञापन



स्थानीय किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित किया था कि गेहूं उठवाया जाए या उसे सुरक्षित किया जाए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन, अब उनका मेहनत से उगाया गया अनाज भीगकर खराब होने की कगार पर है। भीगे हुए अनाज की हालत देखकर किसानों में रोष है। उनका कहना है कि मंडी प्रशासन की यह लापरवाही न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि उनकी मेहनत का अपमान भी है। इस मामले पर मंडी अधिकारियों की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें