फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल ट्रेनें शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लॉकडाउन के दौरान बंद की गई लोकल ट्रेनों का परिचालन अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इससे पलवल व बल्लभगढ़ से नौकरी के लिए दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के साथ व्यापारी वर्ग को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेल यात्री संघ ने मुंबई की तर्ज पर दिल्ली रीजन में भी लोकल ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रकाश मंगला ने बताया कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन से ही दिल्ली रीजन की सभी लोकल ट्रेनें बंद पड़ी हैं। अनलॉक के दौरान अब सारे कार्यालय, बस व टैक्सी सर्विस शुरू कर दी गई है। सिर्फ रेलवे ने अपनी सेवा को नियमित रूप से शुरू नहीं की है। वहीं मुंबई में लोकल ट्रेनों को शुरू कर दिया गया है। आरोप लगाया है कि दिल्ली रीजन में लोकल ट्रेनों को पटरी पर न दौड़ाने का फैसला भेदभावपूर्ण हैं। महासचिव योगेश शर्मा ने बताया कि कई बाद एडीआरएम, एसडीएम समेत रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की गई है। सभी ने गृह मंत्रालय के आदेश का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें