फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइडर, पीसीआर और नाकों की करें नियमित जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें सभी जोन के डीसीपी और एसीपी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के राइडर, पीसीआर व नाकों की नियमित रूप से जांच करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिले के विभिन्न चौराहों पर कैमरे लगाने के प्रयासों की सराहना की। इन कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। चालान उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अवैध बोरिंग पर भी नकेल कसने के निर्देश दिए। कहा कि पाबंदी के बाद भी अवैध तरीके से बोरिंग किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जिस थाना क्षेत्र में शिकायत मिलेगी, वहां के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करने और छानबीन के दौरान पुलिसकर्मियों से बातचीत के लिए वायरलेस सेट का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें