फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बढ़ते प्रदूषण के बीच इनडोर पौधों की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सरी में एरिका पाम और रबर प्लांट की खरीदारी तेज
विज्ञापन

एरिका पाम 150 से 450 रुपये और रबर प्लांट 200 रुपये में उपलब्ध
कोलकाता, हैदराबाद और बरेली से मंगवाई जा रही हैं पौधों की किस्में
हेमलता
बल्लभगढ़। फरीदाबाद में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच अब लोग घरों में हरियाली बढ़ाने के लिए इनडोर पौधों की ओर रुख कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से 500 के बीच पहुंचने के बाद नर्सरियों में इनडोर पौधों की मांग बढ़ गई है। लोग घरों के अंदर ऐसे पौधे लगाने में रुचि दिखा रहे हैं, जिन्हें कम जगह में आसानी से रखा जा सके और जिनकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल न हो।

नर्सरी संचालक लोकेश ने बताया कि पिछले कुछ समय से लोग एरिका पाम, जैपिन वेसिया, मोरपंखी, रबर प्लांट और क्रोटन जैसे पौधों के बारे में अधिक जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। उनकी नर्सरी को करीब छह साल हो चुके हैं। पहले भी इन पौधों की बिक्री होती थी, लेकिन प्रदूषण बढ़ने के बाद लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।
विज्ञापन


150 से 450 रुपये तक मिल रहे पौधे

पौधों की कीमत उनके आकार के अनुसार तय की गई है। एरिका पाम 150, 200 और 450 रुपये में उपलब्ध है। जैपिन वेसिया करीब 200 रुपये, रबड़ प्लांट 200 और क्रोटन 200 से 400 रुपये तक मिल रहा है। ग्राहक अपने बजट और जरूरत के अनुसार पौधे खरीद रहे हैं।

खाद और पानी का रखना होता है ध्यान
इन पौधों को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह रखा जा सकता है। पौधों के रखरखाव के लिए समय-समय पर पानी देना और जरूरत के अनुसार खाद डालना जरूरी है। इसके लिए वर्मी कंपोस्ट, बायो ऑर्गेनिक खाद और नीम खली का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


चार राज्यों से मंगवाते हैं पौधों की वैरायटी
नर्सरी में पौधों की अलग-अलग किस्में उपलब्ध कराने के लिए कोलकाता, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद और बरेली से पौधे मंगवाए जाते हैं। यहां फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों और आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें