फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजारों में बढ़ी डिजिटल मोमबत्तियों की मांग, 50 से 100 रुपये तक कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा से बुझने वाली आम मोमबत्ती के विकल्प के तौर पर खरीद रहे लोग
विज्ञापन


डिजिटल दीयों और रंग-बिरंगी झालरों की भी बाजार में बढ़ी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में सजावटी सामान की खरीदारी तेज हो गई है। इस बार पारंपरिक मोमबत्तियों के साथ डिजिटल मोमबत्तियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। बैटरी से जलने वाली इन मोमबत्तियों की खासियत यह है कि इन्हें जलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ती। अंदर लगी चार्ज सेल की मदद से ये कई घंटों तक रोशनी देती रहती हैं। बाजार में इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति पीस तक है।

दुकानदारों के अनुसार, हवा चलने के कारण कई बार सामान्य मोमबत्तियां बुझ जाती हैं। ऐसे में लोग पारंपरिक मोमबत्तियों के साथ डिजिटल मोमबत्तियां भी खरीद रहे हैं, ताकि सामान्य मोमबत्ती बुझने के बाद भी घर और सजावट वाले स्थानों पर रोशनी बनी रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार, इस बार बाजार में डिजिटल दीयों की मांग भी बनी हुई है। इनके अलावा पाइप वाली झालर और विभिन्न रंगों की आकर्षक लाइटें भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। बाजार में 30 मीटर की आम झालर 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में उपलब्ध है। वहीं अच्छे रंगों और डिजाइन की आकर्षक झालरें 400 से 700 रुपये तक 30 मीटर मिल रही हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत

डिजिटल मोमबत्तियों की मांग पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। लोग सामान्य मोमबत्ती के साथ इन्हें भी खरीद रहे हैं, ताकि हवा चलने पर रोशनी बंद न हो। - करण, दुकानदार
विज्ञापन


इस बार डिजिटल दीयों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। ग्राहक कम कीमत में घर को आकर्षक तरीके से सजाने वाले सामान पसंद कर रहे हैं। - रमेश, दुकानदार

सामान्य मोमबत्तियां के साथ इस बार डिजिटल मोमबत्ती खरीदी हैं। इससे रोशनी भी बनी रहेगी और परेशानी भी नहीं होगी। ज्यादा महंगी भी नहीं हैं। - अनाती, ग्राहक

दिवाली पर घर सजाने के लिए झालर और डिजिटल दीये खरीदे हैं। इनकी कीमत भी बजट में है और अलग-अलग रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं। - भगत सिंह, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें