फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी बॉय को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में एक मॉल के सामने एक वाहन ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। यह घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी शिकायत पर थाना सूरजकुंड पुलिस ने 23 अप्रैल को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिव दुर्गा विहार निवासी बालकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई गौरव ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन


21 अप्रैल को गौरव अपनी मोटरसाइकिल से पार्सल देने के लिए वृंदावन गार्डन से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर जा रहा थे। जब वह एक मॉल के सामने पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल गौरव को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार भाई के इलाज में व्यस्त होने के कारण वे समय पर पुलिस को सूचना नहीं दे सके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अनुसंधान अधिकारी उप-निरीक्षक कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें