फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों और वित्तीय प्रबंधन पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कमेटी गठन के बाद मंत्री राजेश नागर से मिले महापौर व पार्षद, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के बाद महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा और पार्षद प्रदीप टोंगर अपने समर्थकों के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर से उनके निवास पर मिले। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों और वित्तीय प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई।

मंत्री राजेश नागर ने महापौर और फाइनेंस कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि कमेटी के गठन से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जैसे बड़े औद्योगिक और शहरी केंद्र के समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों का प्रभावी नियोजन जरूरी है और फाइनेंस कमेटी इस दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता और अन्य जनहित की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के समन्वय को जरूरी बताते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन


महापौर प्रवीण बत्रा जोशी तथा पार्षद मनोज नासवा और प्रदीप टोंगर ने मंत्री राजेश नागर का आभार जताते हुए कहा कि फाइनेंस कमेटी नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। मंत्री ने फाइनेंस कमेटी के गठन के लिए मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि फरीदाबाद विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें