संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरज कुंड रोड सेक्टर-39 स्थित दयालबाग कॉलोनी में अमर उजाला फाउंडेशन और एकॉर्ड अस्पताल की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए दयालबाग सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान लगभग 50 मरीजों की जांच की गई।
शिविर में बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और थकान, पेट से संबंधित समस्या सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने पर्चा बनाकर नियमित जांच कराने की सलाह दी।
एकॉर्ड अस्पताल की ओर से वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मुकुंद कुमार और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आनंद नवीन ठाकुर ने मरीजों की जांच की। इस शिविर में आरडब्ल्यूए दयाल बाद सोसाइटी के प्रधान डीएस राना, चेयरमैन जेपी मिश्रा, महामंत्री बलविंदर सिंह, अशोक शर्मा, नरेश सिंगला, बीपी राना, राकेश शर्मा, सुनील पाठक मौके पर मौजूद रहे।