फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से उबल रहा NCR: पारा 44 °C पार, आंखों में हो रही जलन; अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 12 Jun 2025 06:55 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

दिल्ली समेत एनसीआर में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आर्द्रता का स्तर 44 डिग्री तक पहुंचा गया। गर्मी की वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
न्नी ओढ़कर जाती युवतियां - फोटो : फोटो जोगेंद्र शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी का प्रचंड से शहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पारा गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं आर्द्रता का स्तर 44 डिग्री तक पहुंच गया।

विज्ञापन

भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। जो लोग जरूरी कामों के कारण बाहर निकलते हैं, वे भी सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर चलने को मजबूर हैं। स्कूलों में भी बच्चों को तेज गर्मी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी से बचने के लिए सिर पर चुन्नी ढककर शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरतीं महिलाएं।  - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। शुक्रवार अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पारा जाने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और धूप तेज पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उमस भरी गर्मी लोगों को और ज्यादा परेशान कर सकती है।

भीषण गर्मी और धूप में सूख रहा लोगों का गला। - फोटो : संवाद।
गर्मी से आंखों में जलन और सूजन की समस्या बढ़ी
गर्मी के प्रकोप के कारण लोगों की आंखों में समस्या बढ़ रही है। ऐसे में अस्पताल में आंखों में जलन, सूजन, खुजली व इंफेक्शन के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बीके अस्पताल में पहले जहां 10 से 15 मरीज आ रहे थे तो वहीं अब प्रतिदिन 35 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं।

गर्मी में गमछा ओढ़कर जाते युवक। संवाद।
बीके अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीज
बीके अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा देखा जा रहा है। अधिक गर्मी और शुष्क हवाएं आंखों के लिए नुकसानदायक हैं। अस्पतालों में इन दिनों आंखों में दर्द, जलन और खुजली के मामले बढ़े हैं। जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गर्मी की मार - फोटो : ANI
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना लगभग 50 से 60 बच्चे पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों के दौरान न केवल त्वचा बल्कि आंखों को भी यूवी किरणों से बचाने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को अपना खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Faridabad: फिल्म बनाने की कंपनी चलाने वाले फर्जी डॉक्टर से कराई हार्ट सर्जरी, इस तरह से खुला फर्जीवाड़े का राज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें