फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली की टीम ने फरीदाबाद को 3-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले के एयर फोर्स मैदान में शुरू हुआ आजाद चैलेंजर कप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिले के एनआईटी स्थित एयर फोर्स मैदान में शुक्रवार से आजाद चैलेंजर कप फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 16 टीमों की यह प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में होगी। हालांकि इसकी ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत एक पहल के उद्देश्य महिलाओं के मैच से हुई। ओपनिंग मुकाबले में दिल्ली और फरीदाबाद की महिलाएं एक दूसरे के सामने नजर आईं। जहां पर दिल्ली की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 3-0 से हरा दिया। दिल्ली की टीम ने पहले हाफ में दो गोल किए। वहीं दूसरे हाफ में एक गोल दागा।
विज्ञापन

आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता का पहला मुकाबला फरीदाबाद की ही दो पुरुष वर्ग की टीमों के बीच खेला गया। इनमें एक तरफ नेक्सस एफसी की टीम रही जबकि दूसरी तरफ सुपर स्ट्राइकर रही। इस रोमांचक मुकाबलों में दोनों टीमें गोल करने के लिए जद्दोजहद करती रहीं। हालांकि इसी बीच सुपर स्ट्राइकर की टीम के खिलाड़ी ने एक गोल करके अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मुकाबले में कोई और गोल नहीं हो सका और स्ट्राइकर की टीम ने आसानी से मुकाबले को जीत लिया। इसके बाद दिन के अंतिम मुकाबले में और भी रोमांच देखने को मिला। इसमें सागरमथा और एस्थेटिक की टीमें पूरे 90 मिनट के मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमें एक समय चार-चार की बराबरी पर थी। हालांकि इसके बाद पांचवीं और अंतिम बारी में सागरमथा ने गोल कर दिया और एस्थेटिक की टीम चूक गई। ओपनिंग सेरेमनी में मेयर प्रवीण जोशी, सीमा त्रिखा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें